Sign Up

Sign In

Forgot Password

Lost your password? Please enter your email address. You will receive a link and will create a new password via email.

You must login to ask question.

Sorry, you do not have a permission to add a post.

Please briefly explain why you feel this question should be reported.

Please briefly explain why you feel this answer should be reported.

हिंदू धर्म और बौद्ध धर्म में क्या अंतर है?

हिंदू धर्म और बौद्ध धर्म में क्या अंतर है? हिन्दू धर्म और बौद्ध धर्म दोनों ही प्राचीन धर्म हैं और दोनों ही भारतभूमि से उपजे हैं। हिन्दू धर्म के वैष्णव संप्रदाय में गौतम बुद्ध को दसवाँ अवतार माना गया है हालाँकि बौद्ध धर्म इस मत को स्वीकार नहीं करता। … यदि हिन्दुमत में मूर्ति पूजा का प्रचलन है तो बौद्ध मन्दिर भी मूर्तियों से भरे पड़े हैं।

बौद्ध धर्म में किसकी पूजा की जाती है?

इस दिन बौद्ध धर्म ग्रंथों का पाठ किया जाता है. भगवान बुद्ध केवल बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिये आराध्य नहीं है बल्कि उत्तरी भारत में गौतम बुद्ध को हिंदुओं में भगवान श्री विष्णु का नौवां अवतार भी माना जाता है. विष्णु के आठवें अवतार भगवान श्री कृष्ण माने जाते हैं.

क्या बुद्ध ईश्वर को मानते थे?

महात्मा बुद्ध को उनके अनुयायी ईश्वर में विश्वास न रखने वाला नास्तिक मानते हैं। … धर्मदेव जी कहते हैं कि अष्टाध्यायी के ‘अस्ति नास्ति दिष्टं मतिं’ इस सुप्रसिद्ध सूत्र के अनुसार जो परलोक और पुनर्जन्म आदि के अस्तित्व को स्वीकार करता है वह आस्तिक है और जो इन्हें नहीं मानता वह नास्तिक कहाता है।

जैन धर्म और बौद्ध धर्म में क्या अंतर है?

बौद्ध धर्म ने मध्यम मार्ग पर बल दिया। … परंतु जैन धर्म में मोक्ष के लिये घोर तपस्या तथा शरीर त्याग को आवश्यक माना गया। बौद्ध धर्म आत्मा में विश्वास नहीं करता था, जबकि जैन धर्म में इसकी प्रधानता विद्यमान थी। बौद्ध धर्म की अपेक्षा जैन धर्म में अहिंसा एवं अपरिग्रह पर अधिक बल दिया गया है।

बौद्ध धर्म में अंतिम संस्कार कैसे होता है?

दाह संस्कार

हिंदू और सिख धर्म में मृत शरीर को लकड़ी की शैय्या पर रखकर जलाने की परंपरा है. छोटे बच्चों को छोड़कर सभी का दाह-संस्कार किया जाता है. बौद्ध धर्म में जलाने और दफनाने दोनों की ही परंपरा है, जो स्थानीय रिवाज से की जाती है. लकड़ी की कमी के चलते अब विद्युत शवदाहगृहों की संख्या बढ़ रही है.


बौद्ध धर्म में शादी कैसे करते हैं?

बौद्ध रीति-रिवाजों में कुंडली मिलाने के बजाए वर व वधू पक्ष की सहमति ली जाती है। इस पद्धति में तिलकोत्सव, ओली, तेल भराई, मंडप व कन्यादान आदि रस्में नहीं होती। भंते अशोक मित्र (वाराणसी) तथा नागा (कर्वी) ने डेढ़ घंटे की अवधि में विवाह संपन्न कराया। द्वारचार के बाद गौतम बुद्ध की प्रतिमा के सामने मोमबत्ती जताई गई।

गौतम बुद्ध कौन से भगवान को मानते थे?

उपर्युक्त विवरण से सिद्ध है कि महात्मा बुद्ध ईश्वर विश्वासी व आस्तिक थे, अनीश्वरवादी नहीं।

बौद्ध धर्म के पहले भारत में कौन सा धर्म था?

बौद्ध धर्म के पुर्व भारत में वैदिक धर्म का पालन करते थे, बौद्ध धर्म का आगमन के शुरु में इसको ज्यादा बढ़ावा नहीं मिला। मौर्यकाल में चुकि सम्राट अशोक एवं उसके अधीन राजाओं ने बौध्द धर्म को अपना राजधर्म बना लिया था जिसके कारण अन्य धर्मों पर अत्याचार होने लगे थे।

वेदों के अनुसार ईश्वर कौन है?

हिन्दू पन्थ

वेद के अनुसार व्यक्ति के भीतर पुरुष ईश्वर ही है। परमेश्वर एक ही है। वैदिक और पाश्चात्य मतों में परमेश्वर की अवधारणा में यह गहरा अन्तर है कि वेद के अनुसार ईश्वर भीतर और परे दोनों है जबकि पाश्चात्य धर्मों के अनुसार ईश्वर केवल परे है। ईश्वर परब्रह्म का सगुण रूप है।

भगवान बुद्ध को ज्ञान कैसे मिला?

बौद्ध ग्रंथों के अनुसार गौतम बुद्ध के जन्म से 12 वर्ष पूर्व ही एक ऋषि ने भविष्यवाणी की थी कि यह बच्चा या तो एक सार्वभौमिक सम्राट या महान ऋषि बनेगा। 35 वर्ष की आयु में उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। वह संसार का मोह त्याग कर तपस्वी बन गए थे और परम ज्ञान की खोज में चले गए थे।

चीन में बौद्ध धर्म कितना है?

चीन के पारंपरिक धर्म बौद्ध और ताओइजम मानने वाले 30 से 40 करोड़ लोग हैं.

जैन धर्म और बौद्ध धर्म के उदय के क्या कारण थे?

इस अतिरिक्त जनसंख्या हेतु अतिरिक्त खद्यानन की आवश्यकता थी, किंतु ब्राह्मणवादी व्यवस्था में यज्ञ में पशु बलि का प्रचलन था अतः कृषक वर्ग चाहता था कि एक ऐसे धर्म को अपनाया जाए, जो बलि प्रथा से रहित हो। उनकी इस आकांक्षा ने भी अहिंसा पर बल देने वाले जैन एवं बौद्ध धर्म के उदय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बौद्ध और जैन धर्म एक दूसरे से कैसे अलग हैं?

बौद्ध धर्म की तुलना में जैन धर्म अधिक प्राचीन धर्म है। जैन परंपराओं के अनुसार इसमें चौबीस तीर्थंकर थे और महावीर उनमें से अंतिम थे। इसीलिए, जबकि महावीर को पहले से मौजूद धर्म का सुधारक माना जाता रहा है, लेकिन बुद्ध को नए का जन्मदाता माना जाता रहा है। … जैन धर्म की तुलना में अहिंसा (अहिंसा) की अवधारणा बौद्ध धर्म में अलग है।

जैन या बौद्ध साधु को क्या कहते हैं?

जैन धर्म श्रमण परम्परा से निकला है तथा इसके प्रवर्तक हैं 24 तीर्थंकर, जिनमें प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव (आदिनाथ) तथा अन्तिम तीर्थंकर महावीर स्वामी हैं। … जो ‘जिन’ के अनुयायी हों उन्हें ‘जैनकहते हैं। ‘जिन’ शब्द बना है संस्कृत के ‘जि’ धातु से।

अंतिम संस्कार कैसे होता है?

इस संस्कार को व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके परिजनों द्वारा किया जाता है। हिंदू धर्म में व्यक्ति को मृत्यु के बाद अग्नि की चिता पर जलाया जाता है। साथ ही मुखाग्नि भी दी जाती है। मुखाग्नि के बाद ही मृत शरीर को अग्नि को समर्पित किया जाता है।

अंतिम संस्कार के बाद क्या करना चाहिए?

दरअसल शास्त्रों के अनुसार, मरणासन्न व्यक्ति का सिर उत्तर की ओर और मृत्यु पश्चात दाह संस्कार के समय उसका सिर दक्षिण की तरफ रखना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि यदि किसी व्यक्ति के प्राण निकलने में कष्ट हो तो मस्तिष्क को उत्तर दिशा की ओर रखने से गुरुत्वाकर्षण के कारण प्राण शीघ्र और कम कष्ट से निकलते हैं।

बौद्ध धर्म का मूल मंत्र क्या है?

कहा कि प्रेम, करुणा, आपसी भाईचारा बौद्ध धर्म का मूल मंत्र है।

भूटान में शादी कैसे होती है?

राजसी विवाह को यहां के करीब सात लाख लोगों ने अपने घरों में टेलीविजन पर देखा। इसका ‘भूटान ब्राडकास्टिंग सर्विस टीवी’ पर सीधा प्रसारण किया जा रहा था। विवाह भूटानी बौद्ध परंपराओं के अनुसार हुआ। शाही शादी आज सुबह चार बजे ब्रह्म मुहुर्त में 100 बौद्ध भिक्षुओं की विशेष प्रार्थना के साथ आरंभ हुई।

बुद्ध ने अपने पुत्र का नाम राहुल क्यों रखा?

जब गौतम बुद्ध के पिता शुद्धोधन का देहांत हो गया तो वह कपिलवस्तु लौटे। … गौतम बुद्ध का एक पुत्र था जिनका नाम था राहुल। जब राहुल का जन्म हुआ, उसी दिन राजकुमार सिद्धार्थ यानी गौतम बुद्ध ने ज्ञान की खोज में महल छोड़ दिया है। तब राजकुमारी यशोधरा का जीवन दु:ख से भरा था।

बुद्ध का चरित्र हमें क्या संदेश देता है?

बुद्ध के संदेश हमें इसी राह पर ले जाते हैं। गौतम बुद्ध की शिक्षाएं आत्मिक उन्नति से लेकर सामाजिक हितों तक के संदर्भ में हर युग में सार्थक हैं। बुद्ध विष्णु के दशावतार हैं और शांति के विश्व देव भी। सत्य-असत्य, शुभ-अशुभ, अतीत-वर्तमान-भविष्य, ये ऐसे शब्द हैं जिनसे हम सदा ही जूझते हैं।

गौतम बुद्ध कौन से वंश के थे?

इनका जन्म लुंबिनी में 563 ईसा पूर्व इक्ष्वाकु वंशीय क्षत्रिय शाक्य कुल के राजा शुद्धोधन के घर में हुआ था। उनकी माँ का नाम महामाया था जो कोलीय वंश से थीं, जिनका इनके जन्म के सात दिन बाद निधन हुआ, उनका पालन महारानी की छोटी सगी बहन महाप्रजापती गौतमी ने किया।

दुनिया का सबसे पहला धर्म कौन सा है?

हिन्दू धर्म (संस्कृत: हिन्दू धर्म) एक धर्म (या, जीवन पद्धति) है जिसके अनुयायी अधिकांशतः भारत ,नेपाल और मॉरिशस में बहुमत में हैं। इसके अलावा सूरीनाम,फिजी इत्यादि। इसे विश्व का प्राचीनतम धर्म माना जाता है। इसे ‘वैदिक सनातन वर्णाश्रम धर्म‘ भी कहते हैं जिसका अर्थ है कि इसकी उत्पत्ति मानव की उत्पत्ति से भी पहले से है।

बौद्ध धर्म का अंतिम शासक कौन था?

(21) बुद्ध की मृत्यु 80 साल की उम्र में कुशीनारा में चुन्द द्वारा अर्पित भोजन करने के बाद हो गई. जिसे बौद्ध धर्म में महापरिनिर्वाण कहा गया है.

हिंदू धर्म का सबसे प्राचीन धर्म शास्त्र कौन सा है?

धर्मशास्त्र संस्कृत ग्रन्थों का एक वर्ग है, जो कि शास्त्र का ही एक प्रकार है। इसमें सभी स्मृतियाँ सम्मिलित हैं। यह वह शास्त्र है जो हिन्दुओं के धर्म का ज्ञान सम्मिलित किये हुए हैं, धर्म शब्द में यहाँ पारंपरिक अर्थ में धर्म तथा साथ ही कानूनी कर्तव्य भी सम्मिलित हैं।

References

 

Leave a comment